पत्नी का गला घोंटा, 4 माह की बेटी को कुचलकर मार डाला - CG Sandesh

पत्नी का गला घोंटा, 4 माह की बेटी को कुचलकर मार डाला

झारखंड के गढ़वा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पुलिस के अनुसार, दो माह पहले एक महिला का शव कुएं में मिला था. वहीं एक बच्ची का शव झाड़ियों से बरामद हुआ था. कथित तौर पर दोनों की हत्या महिला के प्रेमी पति ने की थी. दोनों ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था.

गढ़वा जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. पुलिस के अनुसार, एक युवक ने लड़की के साथ अंतरजातीय प्रेम विवाह किया. इसके बाद उसके एक बेटी भी हुई. इसी बीच युवक के परिजनों ने उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी तो युवक पत्नी व बेटी से दूर रहने लगा. एक दिन युवक ने 4 महीने की बेटी को पैरों से कुचलकर मार डाला और पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी और शव कुएं में डाल दिया. लंबी जांच-पड़ताल के बाद घटना के दो माह बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, झारखंड के गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र में दो माह पहले एक महिला का शव पुलिस ने टाटीदिरी गांव के कुएं से बरामद किया था. इसी के साथ झाड़ी से एक नवजात बच्ची का शव भी मिला था. उस समय लोगों ने शव को पहचानने से इनकार कर दिया था. पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी किसी ने महिला के शव की शिनाख्त नहीं की.

इसके बाद पुलिस ने 72 घंटे के बाद शव का दाह संस्कार कर दिया. इसके बाद पुलिस ने इस केस की जांच शुरू की तो महिला की शिनाख्त रंका थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव निवासी विनीता कुमारी के रूप में हुई. पुलिस ने विनीता की मां और पिता से संपर्क किया तो हकीकत सामने आई.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें