बसना : बारिश से किसानों के चेहरे खिले, उमस से मिली राहत - CG Sandesh

बसना : बारिश से किसानों के चेहरे खिले, उमस से मिली राहत

बसना : पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने से लोग उमस से परेशान थे साथ ही किसान भी फसल को लेकर चिंतित लग रहे थे, लेकिन आज हुई झमाझम बारिश व मौसम के बदले मिजाज से किसानों के चेहरे खिल गए हैं. बारिश होने से लोगों को उमस से भी राहत मिली है.

पानी से फसलों को जहां जीवनदान मिला, वहीं किसानों की भी चिंता कुछ कम हुई. आज सुबह लगभग 11 बजे के बाद से रिमझिम सी बारिश की शुरूआत हुई, इसके बाद कभी तेज तो कभी रिमझिम वर्षा होती रही.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें