छत्तीसगढ़ : मलेरिया से आश्रम के एक और छात्र की मौत
बीजापुर जिले के आश्रम में मलेरिया से एक छात्र की मौत की खबर सामने आयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सारकेगुडा आश्रम का एक छात्र मोडियम देवा (10 वर्ष) मलेरिया से पीड़ित था, उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था, जहाँ रविवार सुबह छह बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. डॉ. अभय तोमर ने बताया कि शनिवार को गंभीर हालत में छात्र को अस्पताल लाया गया था. छात्र बेहोशी की हालत में था. काफी कोशिश के बाद भी छात्र को बचाया नहीं जा सका. परिजनों के साथ एबीईओ, अधीक्षक भी अस्पताल में मौजूद रहे. छात्र का शव परिजनों को सौंप दिया गया है.
मिली जानकारी अनुसार छात्र सारकेगुडा बालक आश्रम में कक्षा चौथी में पढता था. एक अगस्त से वह बीमार था. बासागुड़ा अस्पताल में मलेरिया का इलाज किया गया था परिजन आश्रम से छुट्टी लेकर बच्चे को अपने गांव डल्ला ले गए थे.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें