मां ने अपनी मासूम बच्ची को चौथी मंजिल से फेंका - CG Sandesh

मां ने अपनी मासूम बच्ची को चौथी मंजिल से फेंका

बेंगलुरु में एक मां ने अपनी 4 वर्षीय मासूम बच्ची को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया. घटना का वीडियो वायरल हुआ है. यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई. आरोपी महिला एक नॉन प्रैक्टिसिंग डेंटिस्ट है. और आस-पड़ोस के लोगों के मुताबिक अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में काफी आजाद ख्याल व्यक्तित्व की भी है, आरोपी महिला एक दंत चिकित्सक हैं और उनके पति एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, उसकी बेटी उसके परेशानी का सबब बनी हुई थी, जिसकी वज़ह से ही उसने बच्ची की बेदर्दी से हत्या कर दी.

लेकिन उसकी ये करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्ची को फेंकने के बाद महिला रेलिंग पर चढ़ गई और कुछ सेकंड के लिए उसी पर खड़ी रही. तभी परिवार के सदस्य बाहर निकलते हैं और उसे वापस खींच कर फर्श पर गिरा देते हैं. पुलिस ने बताया कि चार साल की बच्ची बहरी और गूंगी थी. इस वजह से, महिला उससे परेशान रहती थी. पति द्वारा पुलिस में मामला दर्ज कराने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें