सोसायटी में अभद्र व्यवहार करने और कम्यूटर को तोड़फोड़ करने वाल... - CG Sandesh

सोसायटी में अभद्र व्यवहार करने और कम्यूटर को तोड़फोड़ करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध अपराध दर्ज

कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारी ने सोसायटी का निरीक्षण किया

सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के ग्राम रणवीरपुर में संचालित सेवा सहकारी समिति में वहां के कर्मचारियों के समक्ष अभद्र व्यवहार करने तथा समिति के कम्यूटर व अन्य समाग्री को तोड़फोड़ करने वाले संतोष धुर्वे के विरूद्ध समिति प्रबंधक द्वारा अपराध पंजीपद्ध करा दिया गया है। बताया जाता है कि संषोष धुर्वे ग्राम के निवासी है वह इस समिति के संचालक मंडल के भूतपूर्व सदस्य रह चुके है। इनके द्वारा इस वर्ष खरीफ फसल के लिए खाद्-बीज एवं उर्वरक का उठाव भी किया गया है।

कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर कृषि उपसंचालक व अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप में रणवीरपुर में संचालित सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण कर वहां मंगलवार को घटित घटना की पूरी जानकारी ली। समिति के निरीक्षण के दौरान कमलेश मेरावी, सहायक समिति प्रबंधक, रमेश रजक, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं उपस्थित कृषकों द्वारा बताया गया कि किसानां के द्वारा किसी प्रकार से हंगामा नहीं किया गया है। केवल जमुनिया निवासी भूतपूर्व सदस्य, संचालक मण्डल सेवा सहकारी समिति, रणवीरपुर संतोष धुर्वे द्वारा सोसायटी में रखे कम्प्यूटर को तोड़ा गया है एवं दुर्व्यवहार किया गया। किन्तु धुर्वे द्वारा पूर्व में ही खाद, बीज एवं उर्वरक का उठाव कर लिया गया है तथा स्वयं के लिए खाद उठाव के लिए नहीं आया था। जब इनके द्वारा समिति में कम्प्यूटर तोड़ा गया तो वहॉ पर उपस्थित कृषकों में किसी भी प्रकार का रोष नहीं था। इनके द्वारा मनमानी करते हुए अभद्र र्व्यवहार किया गया। जिसके कारण समिति प्रबंधक द्वारा एफ.आई.आर. दर्ज कराया गया है।

रणवीरपुर सेवा सहकारी समिति द्वारा अब तक 899 मी.टन खाद वितरण किया जा चुका है

समिति के प्रंबधक ने बताया कि समिति में किसानों के लिए अब तक 437 मी.टन यूरिया, 231 मी.टन एस.एस.पी., 125 मी.टन डी.ए.पी., 110 मी.टन पोटास तथा 25 मी.टन एन.पी.के. इस प्रकार कुल 928 मी.टन उर्वरक की आपूर्ति की गई है। जिसमें 411 मी.टन यूरिया, 125 मी.टन डी.ए.पी., 227 मी.टन एस.एस.पी., 110 मी.टन पोटास, 25 मी.टन एन.पी.के. कुल 899 मी.टन वितरण किया जा चुका है। वर्तमान में 25.20 मी.टन यूरिया, 4.35 मी.टन एस.एस.पी. कुल 29.55 मी.टन उर्वरक उपलब्ध है। डबल लॉक केन्द्रो में 2947 मी.टन उर्वरक उपलब्ध है। समिति प्रबंधक के द्वारा 130 मी.टन उर्वरक का भण्डारण के लिए अतिरिक्त आर.ओ., डी.डी. जारी किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें