पिथौरा : मोटर सायकल के ठोकर से पति पत्नी घायल - CG Sandesh

पिथौरा : मोटर सायकल के ठोकर से पति पत्नी घायल

पिथौरा थाना अंतर्गत मछली मार्केट के पास मोटर सायकल के ठोकर से पति पत्नी घायल, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

हेमंत कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कौसंरा थाना तेंदूकोना जिला महासमुंद का निवासी है. खेती किसानी काम करता है कि 26 जुलाई 2022 को अपने मोटर सायकल HF डीलकस क्रमांक CG 04 HS 0840 में अपने पत्नि शैलेन्द्री साहू के साथ सेतकुंवर अस्पताल टप्पा सेवैया में उसके भांजी यानुराधा को देखने आया था.

रात करीबन 08.45 बजे घर वापस जा रहे थे कि बागबाहरा रोड मछली मार्केट पिथौरा के पास पहुंचे थे कि जंघोरा की ओर से विपरीत दिशा से आ रही मोटर सायकल HF डीलक्स बिना नंबर का चालक द्वारा अपनी मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया एक्सीडेंट से उसके दाहिने पैर, उसकी पत्नि की दाहिना हाथ, दोनो पैर के घुटना में चोट आया था 112 वाहन द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी पिथौरा ले गये थे जहां सीएचसी पिथौरा से रिफर करने के बाद सेतकुंवर अस्प्ताल टप्पा सेवैया में ईलाज करवाये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोटर सायकल HF डीलक्स बिना नंबर का चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें