बसना - दानी पेट्रोल पंप से अज्ञात चोर ने पार की खड़ी ट्रक
बसना:- बसना स्थित दानी पेट्रोल पंप से अज्ञात चोर ने खड़ी ट्रक पार कर दी। घटना के 10 दिन बाद प्रार्थी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार भंवरपुर निवासी राजेश अग्रवाल पिता श्यामलाल अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि 13 अप्रैल की देर शाम दानी पेट्रोल पंप के पास खड़ी उसकी 10 चक्का ट्रक किसी अज्ञात ने पार कर दी। सुबह जब वह पेट्रोल पंप पहुंचा तो वाहन नहीं था। आसपास पतासाजी करने के बाद 22 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें