अस्पताल में लगी भीषण आग, 8 की मौत - CG Sandesh

अस्पताल में लगी भीषण आग, 8 की मौत

मध्यप्रदेश के जबलपुर के निजी अस्पताल न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी में भीषण आग लगने की खबर सामने आयी है. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी. जो लोग ऊपरी मंजिल पर थे, उन्होंने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई. लेकिन, निचली मंजिल पर मौजूद लोग खुद को नहीं बचा सके. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. घंटों की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम आग पर काबू पा सकी. 

इस मामले पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि घटना की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. इस हादसे के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें