इस तारीख तक खाते में आएगी पीएम किसान योजना की अगली क़िस्त - CG Sandesh

इस तारीख तक खाते में आएगी पीएम किसान योजना की अगली क़िस्त

क‍िसानों की आर्थ‍िक मदद के ल‍िए केंद्र सरकार की तरफ से शुरू की गई पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि योजना क‍िसानों को हर साल 6 हजार रुपये द‍िए जाते हैं. यह पैसा 2-2 हजार रुपये की क‍िश्‍त में हर चार महीने पर क‍िसानों के खाते में ट्रांसफर क‍िया जाता है. अब तक इस योजना की 11 क‍िस्‍त क‍िसानों के खाते में आ चुकी हैं, लोग 12वीं क‍िस्‍त का इंतजार कर रहे हैं.

31 मई 2022 को प्रधानमंत्री मोदी ने 10 करोड़ से ज्‍यादा क‍िसानों के खाते में 11वीं क‍िस्‍त के 2000 रुपये ट्रांसफर क‍िए थे. ऐसे में 12वीं क‍िस्‍त के ल‍िए यही उम्‍मीद है क‍ि इसके 2 हजार रुपये 1 स‍ितंबर 2022 के बाद ही क‍िसानों के खाते में ट्रांसफर होंगे. क्‍योंक‍ि फाइनेंश‍ियल ईयर में पहली क‍िस्‍त अप्रैल से जुलाई के बीच आती है. दूसरी अगस्‍त से नवंबर के बीच आती है. कृष‍ि व‍िभाग से जुड़े सूत्रों का कहना है क‍ि 12वीं क‍िस्‍त 1 स‍ितंबर से 10 स‍ितंबर के बीच आ सकती है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें