तालाब में तैरती मिली ग्रामीण की लाश, इलाके में फैली सनसनी...
कोरबा। उरगा थाना अंतर्गत ग्राम साजापानी स्थित कलशबोरा तालाब में सुबह के वक्त एक लाश तैरती हुए देखी गई. घटना के बाद इलाके में फैली सनसनी फैल गई और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई. घण्टों बाद कवायद के बाद लाश की शिनाख्त साजापानी केनाभांठा निवासी कलेश्वर प्रसाद के रूप में हुई.
लाश मिलने की खबर सुनकर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि कलेश्वर प्रसाद रोज की तरह सुबह घर से तालाब की ओर निकला था. देर तक नहीं आने पर उन्हें लगा कि वो तालाब के बाद खेत देखने गए होंगे.
काफी समय बीत जाने के बाद खोजबीन शुरू करने पर तालाब में लाश मिलने की जानकारी मिली. मृतक के परिजनों की समझ से परे है कि आखिर उसकी मौत कैसी हुई है. फिलहाल, कोटवार की सूचना पर उरगा पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें