महासमुंद : जिले की अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों ने की खुदखुशी - CG Sandesh

महासमुंद : जिले की अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों ने की खुदखुशी

महासमुंद जिले में 29 जुलाई को अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों ने फांसी लगा ली.

पहली घटना महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम रावणभाठा की है, जहाँ एक युवती ने अज्ञात कारण से अपने कमरे में फांसी लगा ली. मिली जानकारी के अनुसार मृतिका मीनु ढीमर पिता स्व. बगस उम्र 25 साल ग्राम रावणभाठा की निवासी थी.

दूसरी घटना में 29 जुलाई को पटेवा थाना क्षेत्र के बेलपारा निवासी एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक भुनेश्वर यादव पिता बनऊ राम उम्र 42 साल ने मेहत्तर चख , खुम्हारमुड़ा बेलपारा में अज्ञात कारण से फांसी लगा ली.

तीसरी घटना कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम बैगाखम्हरीया की है, जहाँ मृतक कमल ध्रुव पिता पंचकोर उम्र 30 साल ने अज्ञात कारण से फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली.

पुलिस ने तीनों घटनाओं की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें