सरायपाली : बीच बचाव करने गये व्यक्ति की डंडे से पिटाई
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम आंवलाचक्का में बीच बचाव करने गये व्यक्ति की डंडे से पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
जगमोहन उरांव ने पुलिस को बताया कि मजदूरी का काम करता है कि 28 जुलाई 2022 के दोपहर को खाना खाने के बाद करीब 2 बजे घर के परछी में बैठा था उसी समय उसके गांव का रामो और श्याम दोनो लड़ाई झगड़ा हो रहे थे तो वह क्यों लड़ाई हो रहे हो लड़ाई मत करो कहकर मना किया तो रामो आवेश में आकर गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए हाथ में रखे लकड़ी के डंडा से उसके सिर में मार दिया। जिससे उसके सिर में चोट लगकर खून निकला है एवं जान से मारने की धमकी दिया है।
घटना को बुधवारा, सुकांति और रामेश्वरी देखे हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें