देर रात किशोर ने दोस्त के सीने में घोंपा खंजर, कत्ल से इलाक... - CG Sandesh

देर रात किशोर ने दोस्त के सीने में घोंपा खंजर, कत्ल से इलाके में सनसनी

सरकंडा क्षेत्र के चांटीडीह में बीते देर रात नाबालिग ने किशोर की चाकू मारकर हत्या  कर दी. शुरुआती जांच के मुताबिक दोनों साथ में नशा कर रहे थे. इसी दौरान नाबालिग ने वारदात को अंजाम दिया.

बताया जा रहा है कि नशा करते समय दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसी बीच नाबालिग ने चाकू से हमला कर दिया. घटना की सूचना पाकर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी को हिरासत में लिया. मामले में पूछताछ की जा रही है.

दरअसल, सरकंडा के चांटीडीह निवासी 16 वर्षीय राकेश यादव गुरुवार की देर रात वह अपने दोस्त के साथ नशा करने के लिए चांटीडीह नदी किनारे गया था. इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. नशे में दोनों ने एक दूसरे से मारपीट की.

इस बीच नाबालिग ने चाकू निकालकर राकेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल  हो गया. घटना की सूचना पाकर राकेश के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. उसे लेकर सिम्स अस्पताल  पहुंचे. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं सरकण्डा पुलिस ने मोहल्ले में घेराबंदी कर नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें