भाभी माँ ने देवर के खाने में मिला दिया जहर...  अस्पताल पहुंच... - CG Sandesh

भाभी माँ ने देवर के खाने में मिला दिया जहर... अस्पताल पहुंचा युवक

महिला ने अपने देवर के खाने में जहर मिला दिया। देवर को जहर मिला भोजन खिलाने के बाद महिला घर से फरार हो गई। इधर जहरीला भोजन करने के बाद युवक की स्थिति बिगड़ गई। घबराए स्वजन ने डायल 112 की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया।

 युवक की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। चकरभाठा क्षेत्र के बोड़सरा में रहने वाले युवक की दो महीने पहले बलौदाबाजार जिले में शादी हुई थी। 

इसके बाद से वह अपनी पत्नी के साथ गांव में रह रहा था। युवक की पत्नी का उसके देवर से आए दिन विवाद होता था। इससे महिला अपने देवर से नाराज रहती थी। महिला ने अपने देवर के खाने में जहर मिला दिया। 

इसके बाद देवर को जहरीला खाना परोस दिया। इसे खाकर युवक की स्थिति गंभीर हो गई। इधर भाभी ने पहले भी वाहन खुला लिया था, जिसमें सवार होकर फरार हो गई। युवक की तबीयत बिगड़ते देख स्वजन ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी।

 सूचना पर डायल 112 में तैनात आरक्षक संजय विश्वास और चालक चंचल धुरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर युवक को अस्पताल पहुंचाया। युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल घटना की शिकायत स्वजन ने थाने में नहीं की है। चकरभाठा थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि युवक की स्थिति में सुधार होने के बाद उसका बयान लिया जाएगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें