भीषण सड़क हादसे में 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर
गरियाबंद जिले के छूरा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में 1 की मौत हो गयी, जबकि 2 घायल बताये जा रहे हैं. मिली जाकारी के मुताबिक जतमाई माता के दर्शन करने जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को तवेरा वाहन ने टक्कर मार दी. घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल है.
बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम फिरगी के रहने वाले 6 युवक अलग-अलग दो मोटरसाइकिल में सवार होकर जतमाई माता का दर्शन करने जा रहे थे. तभी जतमाई धाम से 1 किमी पहले विपरीत दिशा से आ रही तवेरा वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मार दी जिसमे मौके पर ही मोटरसाइकिल चालक रूप कुमार ( 33) की मौत हो गई जबकि उसमें सवार दो अन्य लोग भोला राम और नंदू पटेल दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें