सरायपाली - पलक झपकते ही ले उड़े 15 लाख, मोटर सायकल सवार 2 नकाबपाशों ने दिया घटना को अंजाम
सराईपाली;- सराईपाली के खरखरी गाँव के सरपंच लक्ष्मण प्रधान चार वर्ष पूर्व उधार लिए पैसे को चुकाने जा रहा था. इसी बिच सरपंच 15 लाख रु रकम का उठाई गिरी का शिकार हो गया मोटर सायकल सवार 2 नकाब पोसो ने उठाई गिरी के इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया सरपंच ने इसकी शिकायत आरक्षी केंद्र सराईपाली में दर्ज कराई है क्राइम ब्रांच की टीम भी मामले की पुछताछ कर रही है
मिली जानकारी के अनुसार खरखरी का सरपंच द्वारा चार वर्ष पूर्व निजी कार्य के लिए पतेरापाली निवासी नारायण साहू से 15 लाख 20 हजार रु उधार लिया था, नारायण आए दीन सरपंच को पैसा वापिस करने के लिए दबाव बना रहा था. पूर्व में भी सरपंच द्वारा आकर राशि वापिस करने का आश्वासन नारायण साहू को दिया गया था.
23 अप्रैल को अलग अलग जगहों से सरपंच द्ववारा रकम इकट्ठा कर ग्राम बटकी के एक आदमी से मारुती वाहन किराया कर परिवार सहित उक्त रकम को लौटाने आए थे, तभी पतेरापाली पहुचने के पूर्व नगर के बस स्टैंड और कपड़ा दूकान के पास रुके. जहाँ पतेरापाली में नारायण साहू के घर के पास सरपंच की पत्नी 15 लाख 20 हजार रु को की थैला को अपने हाथ में लेकर निचे उतरी तभी 2 नकाबपोश मोटर सायकल में तेजी से आए और सरपंच की पत्नी से पलक झपकते ही रकम का पैसा छीन कर शहर की तरफ भाग गए पूरी घटना बीते सोमवार करीब 12.30 से 01 बजे के बीच की है.
सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
पुलिस ने प्रार्थी के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियो के खिलाप धारा 392 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है. घटना के जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच महासमुन्द की पूरी टीम दल बल के साथ पहुंची और पुरे क्षेत्र के सीसी टीवी फुटेज और घटना स्थल के आस पास के लोगो से इस मामले में पुलिस एवं क्राइम ब्रांच के टीम ने जानकारी ली.
पुलिस ने प्रार्थी के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियो के खिलाप धारा 392 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है. घटना के जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच महासमुन्द की पूरी टीम दल बल के साथ पहुंची और पुरे क्षेत्र के सीसी टीवी फुटेज और घटना स्थल के आस पास के लोगो से इस मामले में पुलिस एवं क्राइम ब्रांच के टीम ने जानकारी ली.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें