सरायपाली : दो सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारियों की ... - CG Sandesh

सरायपाली : दो सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी रहा जारी

प्रांतीय आह्वान पर सरायपाली के समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी अपने 2 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। हड़ताल का असर व्यापक रूप से सभी सरकारी दफ्तरों में ताले लटकते नजर आए। सभी दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा। शासन की बुनियादी व्यवस्था शिक्षा ,स्वास्थ्य और राजस्व कार्यालयों में भी काम पूरी तरह ठप रहा। कर्मचारियों का दावा है कि आने वाले 5 दिनों तक मांगे पूरी ना होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाएंगे। केंद्र के समान 34% महंगाई भत्ता एवं सातवां वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता प्रदान करने की 2 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिकारी कर्मचारी पूरे प्रदेश के हड़ताल पर हैं यह आंदोलन 25 जुलाई से 29 जुलाई तक 5 दिन की हड़ताल पर सभी कर्मचारी रहेंगे हड़ताल के द्वितीय दिवस रजिस्टार ऑफिस के सामने कर्मचारियों ने फेडरेशन के संयोजक चन्द्रहास पात्र के नेतृत्व में दिनभर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। मंच से वक्ताओं ने प्रदेश सरकार को जमकर कोसते हुई सरकार के विरोधी नीति का आलोचना किया।

साथियों ने अपनी आवाज बुलंद की नेहरू लाल चौधरी, राजाराम पटेल ,अनिता चौधरी, रवि साहू, मनीषा चौधरी, योगेश प्रजापति( स्वास्थ्य विभाग) प्रमोद प्रधान ,बनमोती भोई,डीएन दीवान, नानदाऊ पटेल ,राजेश प्रधान, मिकेतन दास( पिथौरा) सी एल पुहुप ,शौकी लाल भोई, शिवचरण चौधरी, अभिमन्यु सडंगी, राजेंद्र भोई, ठंडा राम टिकुलिया,सीताराम, जितेन्द्र पटेल,महंत सर,अरूण भोई,जयंत बारीक,दिलीप नायक,बिलास बाघ,कमल किशोर नायक,निर्मल प्रधान,सेवाशंकर साहू,संजिदा खान,किशोर रथ,दुर्वादल दीप राष्ट्रगान कर समापन किया गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें