बसना : ग्राम इंदरपुर ( मालीडिह) में द्रोपदी मुर्म के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर जनजातीय महिलाओं ने जताया NDA नेतृत्व का आभार
भाजपा मण्डल गढ़फुलझर के ग्राम इंदरपुर में देश की प्रथम आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मु जी के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर महिलाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जश्न मनाया। मिठाई बांटकर एक दुसरे को बधाई दी और NDA नेतृत्व का आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष माधव साव, महामंत्री प्रहलाद साहु, उपाध्यक्ष सुन्दरमणी मिश्रा, अजजा मोर्चा अध्यक्ष नरहरि पोर्ते, किसान मोर्चा अध्यक्ष तेजेन्द्र पटेल, किसान मोर्चा महामंत्री लखेराम बंजारा, बुथ अध्यक्ष देवमणि पटेल, समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आदिवासी महिलाएं उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी गोवर्धन कैवर्त के द्वारा दी गई।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें