पिथौरा : घर घुसकर दी जान से मारने की धमकी - CG Sandesh

पिथौरा : घर घुसकर दी जान से मारने की धमकी

पिथौरा थाना अंर्तगत ग्राम राजासेवैय्या खुर्द में घर घुसकर दी जान से मारने की धमकी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

तुलाराम पटेल ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व में गांव का उपसरपंच था 20 जुलाई 2022 के दरमियानी रात को लगभग 10/30 बजे वह अपने घर में खाना खा कर परिवार के साथ आराम कर रहा था कि इतने में हुसैन मोहम्मद वर्द रफीक उर्फ ढेलू मोहम्मद, साजिद खान वल्द शब्बीर उर्फ भंगड खान, शाहिद वल्द शब्बीर उर्फ भंगड खान, सोनू खान वल्द शब्बीर उर्फ भंगड खान, दारा सिंग खान वल्द गुलाम मोहम्मद अन्य साथियों के साथ उसके घर के मेन गेट के पास में घुस कर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए बोले की तुम संजय बिहारी का साथ दे रहा है तेरे को देख लेंगे घर से बाहर निकल तुमको जान से मार देंगे तेरे को यहीं जान से मारकर तेरे ही घर में गाड देंगे कहकर धमकी दे रहे थे वह डर के मारे घर में दुबक गया था.

घटना को दीपा ठाकुर, पदमा पटेल, गौरी ओझा, कमलेश चन्द्राकर, रामअवतार सोनी, सरोज पड़ीक देखे और सुने हैं.मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 147-IPC, 294-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें