जशपुर: सरकारी जमीन को अपनी बताकर महिला से की 5 लाख रुपए की ... - CG Sandesh

जशपुर: सरकारी जमीन को अपनी बताकर महिला से की 5 लाख रुपए की ठगी

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक शख्स ने सरकारी जमीन को अपनी बताकर महिला से 5 लाख रुपए की ठगी कर ली। उसने महिला को ये कहकर झांसे में लिया था कि उसके बेटे की तबीयत खराब है।

 इसलिए उसे पैसे जी जरूरत है। इसके बाद जमीन बेचने की बात कहकर आरोपी ने महिला से पैसे ले लिए। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

इस मामले में पीड़ित महिला ने शिकायत पुलिस से की थी। उसने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पहचान का रामनारायण ठाकुर मार्च महीने में अपने साथ शैलेश भगत और एक शख्स को लेकर मेरे उसके आया था। रामनारायण ठाकुर ने महिला को बताया कि शैलेश के बेटे की तबीयत खराब है। उसके बेटे का रायपुर में तत्काल ऑपरेशन कराना है। उसके लिए पैसों की जरूरत है।


इस पर महिला ने कहा था कि वह तो शैलेश को जानती ही नहीं है तो कैसे पैसे दे सकती है। इस पर शैलेश ने बताया था कि उसकी फुलेता चौक में 40 डिसमिल जमीन है उसे आप मुझसे खरीद लो, बदले में पैसे दे देना। इसके बाद महिला राजी हो गई और इकरारनामा भी बन गया। बाद में महिला ने शैलेश को अलग-अलग किस्त में कुल 5 लाख 30 हजार दिए थे।

बताया गया कि महिला ने इसके बाद शैलेश से कहा था कि रजिस्ट्री करवा लेते हैं, लेकिन शैलेश राजी नहीं हो रहा था। रोज आज-कल, आज-कल करता था। इस पर महिला को उस पर शक हुआ। फिर उसे आस-पास के लोगों से और गांव के सरपंच से बात की, तब पता चला कि यह जमीन शैलेश की नहीं है। यह जमीन सरकारी है।

ये जानने के बाद महिला ने शैलेश से पैसे वापस मांगे। इस पर शैलेश ने उसे एक चेक भी दिया, लेकिन वह किसी और के नाम का था। बाद में महिला ने कई बार शैलेश से पैसे लैटाने के लिए कहा,लेकिन उसने पैसे नहीं दिए थे। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। फिर पुलिस ने आरोपी शैलेश और रामनारायण ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें