हमर पुलिस हमर संग के तहत ग्राम पंचायत में किया गया चलित थाना... - CG Sandesh

हमर पुलिस हमर संग के तहत ग्राम पंचायत में किया गया चलित थाना का आयोजन

21 जूलाई को पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे के निर्देशानुसार एवं एसडीओपी कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी के द्वारा जनता और पुलिस के बीच बेहतर संबंध बनाने के लिए हमर पुलिस हमर संग के तहत थाना बागबाहरा जिला महासमुंद के ग्राम पंचायत सालडबरी मे चलित थाना का आयोजन किया गया. चलित थाना में ग्राम सालडबरी के ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष, बच्चे बुजुर्ग , महिला समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

चलित थाना में मोबाईल, एटीएम से धोखाधडी, डायल 112 ,सायबर संबंधी ठगी से बचने के संबंध में जानकारी दी गई । ग्रामीणों को यातायात नियमो की जानकारी, महिला संबंधी अपराध की जानकारी अवैध शराब एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक रहने की समझाईश दी गई।

महिलाओ, छात्राओं को अभिव्यक्ति एप से अवगत कराते हुए इसके इस्तेमाल के बारे में अवगत कराया गया एवं ग्राम पंच सरपंच को मिलजुल कर कार्य करने की हिदायत भी दी गई जिससे कि गांव का विकास हो सके जिसमें समस्त ग्राम प्रमुख एवं ग्राम वासियों द्वारा सहमति जताई गई, ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर सुनकर त्वरित निराकरण किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें