राष्ट्रपति चुनाव : मतगणना के दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद द्रौपदी मुर्मू काफी आगे
राष्ट्रपति चुनाव में मतगणना जारी है. वोटों की गिनती के दो राउंड्स पूरे हो चुके हैं. अबतक एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से काफी आगे निकल चुकी हैं. दूसरे राउंड की गिनती के बाद अबतक द्रौपदी मुर्मू को कुल 1349 वोट मिले हैं. वहीं यशवंत सिन्हा को अबतक 537 वोट मिले हैं. दूसरे राउंड में मुर्मू को 809 और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले. अब द्रौपदी मुर्मू को मिले कुल वोटों की वैल्यू 4.83 लाख हो गई है. वहीं यशवंत सिन्हा के कुल वोटों की वैल्यू 1.89 लाख है. राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग हुई थी. नए राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें