CG NEWS : 2 वर्ष के बच्चे की हत्या में मदद करने वाले तीन आरोपी हुए गिरफ्तार.
बेमेतरा। हत्या को छुपाने के नियत से आरोपितों का सहयोग करने वाले तीन आरोपितों को बेमेतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौरतलब होकि 26 जून को सूचनाकर्ता उत्तरा कुमारचौहान बहेरघट थाना में जुबानी पूरी घटना बताकर मर्ग इन्टीवेशन दर्ज कराया।
सुबह गांव के चोवाराम निषाद और रमेश्वर निषाद लोगों ने बताया कि गांव के डोम सिंह निषाद ने अपने बेटा शोभनाथ (दो साल छह) को 24 जून को दोपहर में ग्राम बहेरघट कन्हार खार थुकेल साहू के धनहा खेत में ले जाकर शोभनाथ को जमीन में पटककर पैर लात से गला को दबाकर उसकी हत्या कर दी। लेकिन मृतक शोभनाथ के शव को घटना स्थल से चोवाराम निषाद घर लाकर लोगों को मृतक को बिमारी से मृत्यु होना बताकर मृतक के शव को जला दिये है।
प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपित डोमसिंह ऊर्फ पकलू निषाद (34) से पुछताछ करने पर बताया कि मृतक डशोभनाथ को अपने तरफ का बधाा नहीं है कि शंका कर गुस्से में आकर जमीन में पटककर पैर के पंजा से गला व सीना को दबाकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी को 15 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
वहीं प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपित चोवाराम और कमल निषाद, रमेशर निषाद से पुछताछ करने पर घटना दिनांक को डोम सिंह निषाद द्वारा मृतक शोभनाथ निषाद का हत्या करने के बाद हत्या को छुपाने के नियत से एक राय होकर आपसी सहमति से मृतक के शव को गांव के शमशान घाट में ले जाकर शव को आग से जला देना स्वीकार किये है।