बसना : ठेकेदार की लापरवाही, 5 बिजली के खम्भे खेत में गिरे. - CG Sandesh

बसना : ठेकेदार की लापरवाही, 5 बिजली के खम्भे खेत में गिरे.

बसना से नौगड़ी मार्ग पर बिजली विभाग नए खंभे लगाकर लाइन बिछा रही है, लेकिन खंभा लगाने में नियम कायदों का पालन नहीं किया जा रहा है. जिससे ग्रामीणों की जान खतरे में हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मार्ग पर ग्राम गनेकेरा के पास करीब 5 बिजली के खम्भे खेत में गिर गए इसके साथ ही बिजली के तार भी टूट गए. जिसमे ठेकेदार की लापरवाही साफ झलक रही है.

ग्रामीणों ने बताया कि जो खंभे लगाए जा रहे है उनकी नींव कमजोर होने से खतरे की आशंका बनी हुई है. इनका कहना है कि जो भी खम्भे लगाये गए हैं, विभाग उन्हें निकालकर दुबारा गड्ढे खोदकर खम्भे लगाये ताकि किसी प्रकार की हानि ना हो.

बताया गया कि खम्भे लगाते समय काम की गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया. सामान्य ढंग से गड्ढे खोदकर उसमें मिट्टी, पत्थर डाला गया है. सीमेंट का उपयोग नहीं किया गया है. वहीं ऐसे स्थान पर खम्भे लगाए जा रहे है जहां पर गिरने की संभावना अधिक है.

आपको बता दें कि इस लापरवाही से बिजली के खम्भे खेत में गिरने से किसी आम आदमी अथवा बेजुबान की जान भी जा सकती है. लेकिन इसकी मौखिक शिकायत के बावजूद विभाग के अधिकारी ठेकेदार पर कार्यवाही से कतरा रहे हैं और कुछ पूछे जाने पर ठेकेदार को बचाने का प्रयास करने लग रहे हैं.

अब देखने वाली बात यह होगी की खबर प्रकाशन के बाद इसे उच्च अधिकारी संज्ञान में लेकर किसी तरह की कार्यवाही करते हैं या फिर इस मामले में खानापूर्ति कर दी जाएगी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें