जहरीली शराब पीने से 10 की मौत, 30 से ज्यादा लोग अस्पताल में ... - CG Sandesh

जहरीली शराब पीने से 10 की मौत, 30 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

पश्चिम बंगाल से जहरीली शराब पीने से मौत का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के घुसुड़ी इलाके में मंगलवार की रात को जहरीली देशी शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई है. आरोप है कि मंगलवार रात हावड़ा के मालीपांचघरा इलाके में शराब पीने से कई लोग बीमार पड़ गए थे. इनमें से 10 की हालत गंभीर हो गई थी और उनकी मौत हो गई.

मृतक के परिजनों का आरोप है कि इन छह लोगों ने जहरीली शराब कारण अपनी जान गंवाई है, जबकि 30 से ज्यादा लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह भी आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. हावड़ा के पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे हैं. पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. बता दें कि हाल में बर्दवान में भी जहरीली देशी शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग बीमार हो गए थे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें