भतीजे ने चाचा को मारा चाकू, लकड़ी उठाने को लेकर हुई थी लड़ाई  - CG Sandesh

भतीजे ने चाचा को मारा चाकू, लकड़ी उठाने को लेकर हुई थी लड़ाई

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में युवक ने अपने ही बुजुर्ग चाचा पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग घायल हो गया है। बताया गया कि लकड़ी उठाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद यह वारदात हुई है। इसके अलावा दोनों के बीच पहले से ही संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दीनदयाल कॉलोनी निवासी राजू सूर्यवंशी (60 वर्ष) का पुस्तैनी मकान भाठापारा में है। यहां से वह मंगलवार सुबह पुरानी लकड़ी ट्रैक्टर से उठा रहा था। उसी समय वहां पर उसका भतीजा हंसराज(26) पहुंचा था। वहां पहुंचने के बाद हंसराज ने आपत्ति कर दी । वह कहने लगा कि यह हम लोगों की लकड़ी है। इस मत उठवाओं।

इसके बाद ही दोनों के बीच लकड़ी उठाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। पुरानी बातों को लेकर भी दोनों झगड़ने लगे। इस बीच हंसराज ने चाकू निकाला और राजू पर कई वार किए। इसके बाद हंसराज मौके से फरार हो गया था।

घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और राजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले में हंसराज के पीठ और पेट में चोटें आई हैं। फिलहाल उसका उपचार जारी है। पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें