दो नाबालिग लड़कों के शव कुएं से बरामद
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में दो नाबालिग लड़कों के शव एक कुएं से बरामद किए गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कोतवाली थाना प्रभारी संजय रावत ने बताया कि अंबा खोदरा गांव में शनिवार को छह व सात साल के दो लड़के अपने घर के बाहर खेल रहे थे और इसके बाद लापता हो गए।
उन्होंने बताया कि देर शाम बच्चों के परिजन ने उनकी तलाश शुरु की और पुलिस में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। सोमवार शाम को कुछ ग्रामीणों ने गांव के एक कुएं में दो बच्चों के शवों को तैरते देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। अधिकारी ने बताया कि बाद में शव परिवारों को सौंप दिए गए। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें