बसना : कलार समाज के नगर इकाई चुनाव संपन्न, निर्विरोध अध्यक्ष... - CG Sandesh

बसना : कलार समाज के नगर इकाई चुनाव संपन्न, निर्विरोध अध्यक्ष बने बाबूलाल, सचिव गोपेश डड़सेना

बसना। छत्तीसगढ़ डड़सेना सिन्हा कलार समाज बसना नगर इकाई की बैठक दिनांक 14 जुलाई को आयोजित की गई थी। बैठक में रमेश डड़सेना पूर्व जिला सदस्य छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज महासमुंद, गिरधारी लाल डड़सेना, पूर्व सचिव सुशील सिन्हा एवं पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अभिमन्यु जायसवाल समेत जिला एवं नगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में सर्वसम्मति से नगर इकाई का चुनाव निर्विरोध सम्मान किया गया।

नगर अध्यक्ष बाबूलाल डड़सेना को सर्वसम्मति से पुनः मनोनीत किया। वहीँ सचिव पद के लिए गोपेश कुमार डड़सेना, कोषाध्यक्ष फागुलाल डड़सेना, युवा प्रमुख सेवानिवृत्ति सैनिक लोकनाथ डड़सेना, महिला मंच प्रमुख श्रीमती सीमा जायसवाल, भवन निगरानी प्रभारी दिनेश डड़सेना को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्प माला व तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

नगर इकाई के सर्वांगीण विकास एवं समाज के कल्याण के लिए चयनित पदाधिकारियों ने प्रतिबद्ध रहने शपथ लिया गया। इस दौरान बसना नगर के बड़ी संख्या मे स्वजातिय बंधुओं की उपस्थिति थे। उक्त जानकारी जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा ने दी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें