खेत की जुताई करते वक्त पलटी ट्रेक्टर, किसान की दबकर मौत
कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में एक किसान की खेत की जुताई करते वक्त अचानक ट्रेक्टर पलटने से दबकर मौत हो गयी. घटना रविवार सुबह की है. आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया, पर उसने दम तोड़ दिया. मिली जानकारी के मुताबिक, आमाखोखरा गांव निवासी दुहन सिह कंवर (35) पुत्र स्व. पदुम नाथ कंवर रविवार सुबह खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था. इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया.
इससे पहले कि दुहन उसे संभाल पाता, ट्रैक्टर पलट गया और वह उसी के नीचे दब गया. हादसा होता देख आसपास के खेत में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे. उन्होंने दुहन को बचाने का प्रयास किया, पर तड़पते हुए उसने दम तोड़ दिया. मामले की सूचना के बाद पुलिस वहां पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें