बसना : पत्नी को लेने गए पति की पिटाई, ससुराल वालो ने हाथ मुक... - CG Sandesh

बसना : पत्नी को लेने गए पति की पिटाई, ससुराल वालो ने हाथ मुक्का से की मारपीट

बसना थाना अंतर्गत चिपरीकोना में पत्नी को लेने गए पति की पिटाई, ससुराल वालो ने हाथ मुक्का से की मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

अक्षय सिदार ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम चिपरीकोना चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुद का निवासी है वर्ष 2019 में उसका प्रेम विवाह हुआ है.

पूर्व में उसकी पत्नि को लेने अपने ससुराल गया था, पर पत्नी आने से मना कर दी. पुन: 14 जुलाई  22 के शाम करिबन 5.30 बजे वह अपने ससुराल में उसकी पत्नि पुर्णिमा को लेने गया था. गली के दरवाजे से आवाज लगाया तो उसकी डेढ सास, दोनो, सास एवं साला सादराम सभी लोग गेट के पास आकर गली में उसे तु अपनी पत्नी को अच्छे से नहीं रखता है कहकर चारों गाली गलौज कर उसके बांये हाथ को मरोड कर हाथ मुक्का से उसे मारपीट किये है जिससे उसके बांये हाथ एवं शरीर में दर्द है गांव का नेहरू सिदार घटना को देखा सुना है व बीच बचाव किया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें