सरायपाली : सहायक शिक्षक फेडरेशन का ब्लॉक बैठक संपन्न - CG Sandesh

सरायपाली : सहायक शिक्षक फेडरेशन का ब्लॉक बैठक संपन्न

छ.ग. सहायक शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई सरायपाली की बैठक को मंदिर स्कूल सरायपाली मे संपन्न हुआ। जिसमे बैठक के मुख्य एजेंडे के रूप मे प्रदेश के एक लाख नौ हजार सहायक शिक्षकों की एक मांग वेतन विसंगति दूर करने के संबंध में प्रदेश के समस्त 90 विधानसभा मे विधायक महोदय व माननीय मंत्री महोदय से सम्पर्क कर उनसे सहायक शिक्षकों के मांग का समर्थन करने व माननीय मुख्यमंत्री तक हमारी मांग को पहुंचाने हेतु अपील कि गई।

इस सबंध मे संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज रॉय ने बताया कि 2018 में संविलियन के दौरान त्रुटिपूर्ण वेतनमान निर्धारण के कारण प्रदेश के एक लाख नौ हजार सहायक शिक्षक विसंगति युक्त वेतनमान से पीड़ित हैं। जिसे दूर करने हेतु बीते विधानसभा चुनाव पूर्व एवं चुनाव उपरांत कई बार माननीय मुख्यमंत्री महोदय, माननीय शिक्षा मंत्री महोदय सहित कई मंत्रियों, विधायकों एवं पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा उक्त वेतन विसंगति को जल्द दूर करने का आश्वासन प्रदान किया गया था। साथ ही 16 सितंबर2021 को वेतन विसंगति दूर करने के संबंध में राज्य शासन द्वारा तीन महीने की अंतर्विभागीय कमेटी गठित की गई थी। किंतु आज 10 माह उपरांत भी उक्त कमेटी से सहायक शिक्षकों को वेतन विसंगति से निजात नही मिल सका। 

अगर जल्द ही हम सहायक शिक्षकों की मांग को शासन गंभीरता से पूर्ण नही करती तो आगामी 22 जुलाई 2022 को विधानसभा घेरने हेतु प्रदेश के एक लाख नौ हज़ार सहायक शिक्षक बाध्य रहेंगे। इसलिए विधायक महोदय् किस्मतलाल नंद से आज उनके कार्यालय मे भेंट कर हमारी इस समस्या पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए हमारे समस्याओं के निदान हेतु आवश्यक पहल करने हेतु ग्यापन दिया गया।
इस बैठक मे प्रांतीय सह- सचिव राजेश प्रधान ने संघ के समस्त सदस्यो से अपील किया कि अपनी मांगो के लिए हम आर पार कि लड़ाइ लड़ने तैयार हैँ। जब तक हमारी मांग पुरी नही होती तब् तक हम सडक का रास्ता अख्तियार करेंगे।
साथ ही संघ के जिला सह सचिव गणेश चौहान ने सभी साथियों को एकजुट रहते हुए आंदोलन को मजबुती प्रदान करने हेतु अपील किया। समस्त संकुल अध्यक्षगण, सदस्यों व नारी शक्तियों ने एक सुर मे आंदोलन का समर्थन कर भारी संख्याबल मे रायपुर जाने हेतु सहमति बनाया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें