पंखा से सिर टकराने पर किशोरी की मौत - CG Sandesh

पंखा से सिर टकराने पर किशोरी की मौत

गौतमबुद्ध नगर के थाना रबूपुरा क्षेत्र में पंखा से सिर टकराने के कारण एक 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र के कानपुर गांव में रहने वाली 14 वर्षीय काजल पुत्री अनिल अपने घर पर सो कर उठी और अचानक विस्तर पर खड़ी हो गई, जिससे उसका सिर छत के पंखे से टकरा गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें