धनोरा कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने आदर्श ग्राम कोकड़ी में ... - CG Sandesh

धनोरा कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने आदर्श ग्राम कोकड़ी में धान रोपाई किया

छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनोरा के बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओ ने ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता विकास योजना ( RAWE) के अंतर्गत ग्राम कोकड़ी में किसान भाईयों के साथ मिलकर कोकड़ी ग्रुप के कृषि छात्र- छात्राओं द्वारा विधिपूर्वक धान रोपाई का कार्य किया गया ।

जिसमें कॉलेज के रावे कोऑर्डिनेटर श्री विवेक पांडेय सर सहित कोकड़ी ग्राम के प्रगतिशील तथा अनुभवी किसानों ने खेती को लेकर अपने अनुभवों को कृषि छात्रों के साथ साझा किया। धान रोपाई का कार्य अब तेजी से चल रहा है ।

धान रोपाई का तात्पर्य, किसान नर्सरी तैयार करते हैं जहाँ धान के बीज को पहले बोया जाता है और युवा पौधों में उगाया जाता है। फिर इन पौधों को उखाड़ कर 25-35 दिन बाद मुख्य खेत में लगाया जाता है।
धान रोपाई का कार्य प्रगतिशील किसान
जयकुमार ,देवेंद्र साहू, सोनल साहू ,नेमलाल साहू रोशन साहू तेमललाल ,गोवर्धन चंद्राकर ,जितेन्द्र ,चेतनलाल,महेशलाल के यहां पूरा हुआ।

जिसमे कोकणी ग्रुप के छात्र अमित कुमार, रेशम, दिनेश रविकांत, हिमांशु ,चंद्रशेखर, योगेंद्र प्रताप , यशवंत,उमेश प्रीति ,सीमा वर्मा, एवं काजल साहसी ने भाग लिया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें