इस राज्य की सरकार ने पेट्रोल-डीजल के कीमत में की कटौती - CG Sandesh

इस राज्य की सरकार ने पेट्रोल-डीजल के कीमत में की कटौती

महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है. इसमें पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल की कीमत में 3 रुपये की कटौती की गई है, जिससे आम लोगों को फायदा होगा. यह फैसला महाराष्ट्र की कैबिनेट में लिया गया है. महाराष्ट्र की नई सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. कहा गया है कि साल 1975 में लगे आपातकाल के दौरान जिन लोगों को जेल में बंद किया गया था, ऐसे लोगों को राज्य में पेंशन दी जाएगी. महाराष्ट्र में ऐसे 3600 लोग मौजूद हैं. डिप्टी सीएम के पिता भी दो साल और दो महीने के लिए उस दौरान जेल में रहे थे.

पेट्रोल-डीजल की बात करें तो एकनाथ शिंदे सरकार ने पहले ही रेट घटाने का इशारा दे दिया था. इसपर अब कैबिनेट की मीटिंग में मुहर लग गई. बता दें कि फिलहाल मुंबई में पेट्रोल के दाम 111.35 रुपये लीटर हैं. यह अब 106.35 रुपये हो जाएंगे. इसी तरह डीजल फिलहाल मुंबई में 97.28 रुपये लीटर है. अब यह 94.28 रुपये लीटर मिलेगा. केंद्र सरकार ने करीब 1.5 महीने पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की थी. केंद्र ने पेट्रोल और डीजल से क्रमश: 8 रुपये और 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाई थी. इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी राज्य में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने का फैसला किया था. तब महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर क्रमश: 2.08 रुपये और 1.44 रुपये प्रति लीटर वैट कम कर दिया था. अब फिर से लोगों को राहत दी गई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें