पुणे-सतारा मार्ग पर कटराज के निकट भूस्खलन, बड़े-बड़े पत्थर (बोल्डर) सड़क पर गिरे
महाराष्ट्र के पुणे जिले में जबरदस्त बारिश के बीच पुणे-सतारा मार्ग पर कटराज सुरंग के निकट भूस्खलन होने की सूचना है। स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुणे नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि दोपहर के आसपास बड़े-बड़े पत्थर (बोल्डर) सड़क पर गिरे, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि रास्ते से मलबा हटाने के लिये एक टीम मौके पर भेजी गई है।
पुणे जिले और शहर में पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त बारिश हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि पुणे शहर और पड़ोसी पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में सभी स्कूलों को बृहस्पतिवार को भारी बारिश की आशंका के कारण बंद करने का फैसला किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें