सरायपाली : जमीन विवाद को लेकर देवर ने की मारपीट, दो लोग जख्म... - CG Sandesh

सरायपाली : जमीन विवाद को लेकर देवर ने की मारपीट, दो लोग जख्मी

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम जामपाली में जमीन विवाद को लेकर देवर ने की मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

साखाबाई सिदार ने पुलिस को बतायी कि वह अपने पति बच्चो के साथ रहती है किसानी तथा गृहणी है उसके पति के दो भाई होते है इनके पिता का बंटवारा का जमीन 35 डिसमिल जमीन है जिसको सुसर के मरने के बाद दो हिस्सो में बंटवारा किये है उसके पति ससुर का मरने के बाद के पहले उसका देखरेख पालन पोषण किये है.

इस वजह से कुछ ज्यादा जमीन रखा है तथा उसी में धान बोने गया था तब देवर सत्यप्रकाश सिदार ने 12 जुलाई 22 को घर में आकर तुम पिता के जमीन की स्वंय बाट कर ज्यादा जमीन रखे हो बोलकर अनाप शनाप गाली गुप्तार कर रहा था जिसे उसके पति रणजीत सिदार ने झगडा तथा गाली गलौच करने से मना किया तब गुस्से में आकर उसके पति के साथ देवर सत्यप्रकाश सिदार ने अनाप शनाप मां बहन की गंदी गंदी गालिया देकर जान से मारूगा बोलकर झगडा विवाद कर लाठी डंडा से उसके पति को मारपीट कर रहा था.

वह झगडा को देख बीच बचाव करने गई थी उसे भी देवर सत्यप्रकाश ने गंदी गंदी गालिया जो सूनने में खराब लगा देवर जान से मारूंगा बोलकर लाठी से उसके सिर तथा दाहिने हाथ के कोहनी में तथा पीठ में बदन में मारकर चोट पहुंचाया है। घटना के समय बंदीबाई, रमशीला बाई देखे सुने है। बीच बचाव किये है। उसके देवर के द्वारा डंडे से मारने से सिर हाथ में चोट आई है।तथा उसके पति के दोनो हाथ के कोहनी में चोट आई है मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294,506,323 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें