BA के छात्र ने 12वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान - CG Sandesh

BA के छात्र ने 12वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान

थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के सेक्टर 143 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले 20 वर्ष के एक छात्र ने अपनी सोसाइटी की 12 वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। थाना सेक्टर 142 के थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि सेक्टर 143 स्थित सोसाइटी में रहने वाले आर्यन अवस्थी (20), पुत्र सुधीर कुमार अवस्थी ने सोमवार शाम में अपनी सोसाइटी की 12वीं मंजिल से छलांग लगा दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि आर्यन बीए का छात्र था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है और पुलिस छात्र के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें