छत्तीसगढ़ के इस क्षेत्र में हिली धरती - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के इस क्षेत्र में हिली धरती

सोमवार की सुबह छत्तीसगढ़ के सरगुजा क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है. भूकंप का केंद्र बैकुंठपुर से पश्चिम-उत्तर दिशा में 16 किमी दूर और जमीन से 10 किमी अंदर था. झटके महज 2 सेकेंड के लिए महसूस किए गए. बहुत से लोगों को तो समझ में ही नहीं आया कि यह भूकंप था. हालांकि भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है.

मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8.10 बजे अंबिकापुर संभाग में बैकुंठपुर के छिंदडांड और सोनहत के कटगोरी इलाके में झटके महसूस किए गए. लोगों को लगा कि माइंस में ब्लास्ट के चलते झटका लगा है. हालांकि कुछ लोग जरूर घबरा कर घरों से बाहर निकल आए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, हल्के से उच्च तीव्रता श्रेणी का भूकंप था. इस श्रेणी के भूकंप से आंशिक क्षति का अंदेशा रहता है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें