प्रेमिका को छेड़ने पर हुई लड़ाई ,चाकू से किया हमला युवक की हुई... - CG Sandesh

प्रेमिका को छेड़ने पर हुई लड़ाई ,चाकू से किया हमला युवक की हुई मौत

सरकंडा में रविवार की रात हुई चाकूबाजी में घायल दो में एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। गर्लफ्रेंड को छेड़ने व उसके घर के सामने गाली-गलौज करने पर दो के बीच में विवाद हुआ था और इनमें से एक आरोपी की पिटाई हुई। वह बदला लेने भाई के साथ चाकू लेकर आया और हमला कर दिया।

अशोक नगर मुरुम खदान निवासी पवन वस्त्रकार (25) हलवाई था। मोहल्ले की ही युवती से उसका प्रेम संबंध था। पड़ोसी मिथिलेश निर्मलकर (24) युवती से आए दिन छेड़खानी करता था। युवती ने इस बात की जानकारी पवन को दी। रविवार की रात करीब 10 बजे पवन अपने दोस्त छोटे के साथ मिलकर मिथिलेश की लाठी से पिटाई कर दी।

मिथिलेश वहां से भागकर घर गया और चाकू लेकर अपने छोटे भाई दीपक निर्मलकर के साथ वहां आया और पवन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। छोटू उर्फ देवानंद व अन्य ने बीच बचाव किया। 

मिथिलेश ने उसे भी चाकू मार दिया। इससे छोटू भी घायल हो गया। परिजनों ने पवन को सिम्स पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छोटू का अभी भी इलाज जारी है।

मुख्य आरोपी मिथिलेश को घटना के बाद उसका भाई दीपक उसे नए बस स्टैंड तक छोड़कर आया था। यहां से वह सड़क रास्ते से भागने की तैयारी में था। पुलिस ने दीपक से पूछताछ की तो उसका सुराग मिला और मिथिलेश पकड़ा गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें