सीआरपीएफ जवान ने अपनी राइफल से खुद को मारी गोली  - CG Sandesh

सीआरपीएफ जवान ने अपनी राइफल से खुद को मारी गोली

राजस्थान के जोधपुर शहर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने सोमवार को सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र स्थित अपने क्वार्टर में खुद को कथित तौर पर गोली मार ली। जोधपुर के पुलिस आयुक्त रवि दत्त गौड़ ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया, “सीआरपीएफ कर्मी नरेश ने अपने क्वार्टर में अपनी राइफल से खुद को गोली मार ली है। उनकी पत्नी ने पुष्टि की है कि नरेश ने खुद को गोली मार ली।”

गौड़ के मुताबिक, नरेश ने रविवार शाम हवा में फायरिंग की थी और फिर अपने परिवार के साथ खुद को क्वार्टर में बंद कर लिया था। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ के अधिकारी नरेश को समझाने की कोशिशों में जुटे थे। कारवाड़ के थानाधिकारी कैलाश दान के अनुसार, क्वार्टर में नरेश की पत्नी और छह साल की बेटी भी मौजूद थी। उन्होंने बताया कि दोनों मां-बेटी सुरक्षित हैं और घटना की जांच की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें