उफनती शिवनाथ नदी में 14 साल का बच्चा बहा, खोज में जुटी SDRF की टीम
दुर्ग से बहने वाली शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों को पता चला कि एक 14 साल का बच्चा एनीकट पार करते समय नदी में बह गया है. जिसके बाद लोगों ने स्थानीय पुलिस को इस घटना की सूचना दी और SDRF के टीम मौके पर पहुंचकर नदी में बहे बच्चे की तलाश में जुट गई है
जानकारी के मुताबिक 14 साल का बच्चा तुषार साहू अपने दोस्तों के साथ शिवनाथ नदी के एनीकट में घूमने पहुंचा था. एनीकट के ऊपर से बह रहे पानी के बीच एनीकट के जरिये तुषार सहित उनके दोस्त नदी पार कर रहे थे.
इसी दरमियान तुषार का पैर एनीकट से फिसल गया और वह उफनती नदी में बह गया. इसके बाद उसके दोस्तों ने बाहर आकर लोगों को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंचकर नदी में बहे तुषार साहू की खोजबीन में जुट गई. घंटों बीत जाने के बाद भी अब तक तुषार साहू का पता नहीं चल पाया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तुषार साहू दुर्ग के पंचशील नगर का रहने वाला है. वह अपने दोस्तों के साथ सुबह शिवनाथ नदी में स्थित महमरा एनीकट में घूमने गया था. बता दें कि महमरा एनीकट के ऊपर से नदी का पानी बह रहा है उसके बावजूद तुषार और उसके दोस्तों ने एनीकट के सहारे नदी पार करने के लिए निकल पड़े थे.
इसी दौरान तुषार साहू का पैर फिसलने से वह उफनती नदी में बह गया. जिसकी तलाश एनडीआरएफ की टीम कर रही है. फिलहाल अब तक तुषार का पता नहीं चल पाया है. उम्मीद है कि जल्द ही उसका पता चल जाएगा.
आशंका जताई जा रही है कि ऊपर की नदी पार करते हुए तुषार नदी की गहराइयों में डूब गया होगा और उसकी डूबने से मौत हो गई होगी. लेकिन यह भी कहना उचित नहीं होगा कि उसकी मौत हो गई है. फिलहाल एनडीआरएफ की टीम जाली लगा कर तुषार की खोजबीन कर रही है. जब तक तुषार का पता नहीं चल पाता तब तक अभी कुछ कह पाना सही नहीं होगा.