पिथौरा : दो वाहनों की जबरदस्त भिडत में मोटर सायकल सवार एक की... - CG Sandesh

पिथौरा : दो वाहनों की जबरदस्त भिडत में मोटर सायकल सवार एक की मौत, एक घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कन्हैयालाल सोनवानी पिता दासरथी सोनवानी उम्र 34 वर्ष निवासी कोठारी थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार का मर्ग जांच किया, जांच दौरान परिजन के कथन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना 24 मई 2022 के 15.00 बजे मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GU 4677 सुपर स्प्लेंडर का चालक अजय मेहर निवासी झलप अपने मोटर सायकल को तेज रफ्तार लापरवाहीपूर्वक चलाकर मृतक कन्हैयालाल सोनवानी के मोटर सायकल CD डीलक्स क्रमांक CG 04 CX 2704 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से मृतक कन्हैयालाल सोनवानी के सिर एवं शरीर के अन्य भाग में तथा मोटर सायकल के पीछे में बैठा केशव धुबल को दाहिने आंख के पास, दाहिने हाथ, दोनो पैर घुटना, कमर में चोंटे आई थी जिन्हें वाहन 112 से उपचार हेतु शासकीय अस्पताल पिथौरा में भर्ती कराया गया था।

प्राथमिक उपचार बाद मुत. केशव धुबल को छुट्टी कर दिया गया तथा कन्हैयालाल सोनवानी को रेफर करने से बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल महासमुंद लेकर गये थे डक्टर साहब द्वारा कन्हैयालाल सोनवानी को जांच कर मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GU 4677 सुपर स्प्लेंडर का चालक अजय मेहर निवासी झलप का कृत्य अपराध धारा 279,337,304(A) भादवि का घटित करना पाये जाने से आरेापी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें