कलेक्टरों के बाद अब बदले गए कई जिलों के एसपी, देखें लिस्ट - CG Sandesh

कलेक्टरों के बाद अब बदले गए कई जिलों के एसपी, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ में लगातार एसपी और कलेक्टरों के तबादले जारी हैं. राज्य के 17 जिलों के कलेक्टर बदलने के बाद अब 9 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है. इसमें 6 जिलों के एसपी बदले गए हैं. 

कोरबा एसपी भोजराज पटेल को महासमुंद भेजा गया है और राजनांदगांव से संतोष सिंह को कोरबा जिले की कमान सौंपी गई है. आईपीएस अफसरों के तबादले का आदेश गुरुवार को गृह विभाग ने जारी कर दिया है.

दरअसल गुरुवार को कैबिनेट बैठक रखी गई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में बैठक सीएम हाउस में हुई है. इसके कुछ घंटे बाद राज्य में कई जिलों के एसपी के ट्रांसफर का आदेश गृह विभाग ने जारी कर दिया है. इसके अनुसार डी. रविशंकर को जशपुर जिले का एसपी बनाया गया है.

सुजीत कुमार को बीजापुर 15वीं वाहिनी छसबल से सूरजपुर जिले में 10 वीं वाहिनी छसबल भेजा गया है. राजनांदगांव एसपी संतोष सिंह को कोरबा का एसपी बनाया गया है. जांजगीर चांपा जिले के 11वीं वाहिनी छसबल से इंदिरा कल्याण एलेसेला को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले का नया एसपी बनाया गया है.

जशपुर एसपी राजेश कुमार अग्रवाल को जांजगीर चांपा 11 वाहिनी छसबल भेजा गया है. महासमुंद जिले के एसपी विवेक शुक्ला को बीजापुर जिले के 15 वीं वाहिनी छसबल भेजा गया है. कोरबा एसपी भोजराज पटेल को महासमुंद जिले का नया कप्तान बनाया गया है.

 आईपीएस त्रिलोक बंसल को गौरेला पेंड्रा मरवाही से कोरिया जिला भेजा गया है. उन्हें कोरिया का एसपी बनाया गया है और कोरिया जिले के एसपी प्रफुल ठाकुर को राजनांदगांव जिले का एसपी बनाया गया है.

इससे पहले 37 आईएएस अफसरों के हुए थे तबादले

गौरतलब है कि पिछले महीने 28 जून को राज्य सरकार ने 37 आईएएस अफसरों का तबादला किया है. आधे से अधिक जिले के कलेक्टरों को भी बदला गया और कई आईएएस अधिकारियों को विभागीय जिम्मेदारी से जिला कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसमें राज्य के पांचों संभागों के जिला मुख्यालय के कलेक्टर बदले गए है. इसमें राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा, राजनांदगांव, बस्तर, कोरबा और रायगढ़ जिले में तबादले हुए है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें