शिकार के लिए फैलाए बिजली के तार की चपेट में आने से 3 की मौत
रायगढ़ जिले से जंगली
जानवर के शिकार के लिए बिछाए गए तार से करंट लगने से तीन युवकों की मौत की खबर
सामने आयी है. मिली जानकारी के मुताबिक, घटना पूंजीपथरा-बंजारी के बीच 836 रिजर्व
फॉरेस्ट की है, जहाँ जंगली सुअर का अवैध शिकार करने के लिए जीआई तार बिछाया गया था,
जिसकी चपेट में आकर उनकी मौत हो गई. साथ ही एक जंगली कोटरी (हिरण की छोटी प्रजाति)
की मौत से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.एक मृतक पूंजीपथरा गांव का रहने वाला है.
वहीं दो अन्य जशपुर जिले के बताए जा रहे है. दोनों स्थानीय कंपनी में काम करते थे
वन विभाग मामले की जांच में जुटी है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें