बसना : पुराने पैसो के लेन देन की बात को लेकर की पिटाई  - CG Sandesh

बसना : पुराने पैसो के लेन देन की बात को लेकर की पिटाई

बसना थाना अंतर्गत खत्री बीज भण्डार के सामने पुराने पैसो के लेन देन की बात को लेकर की पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

मनमीत सिंह सलुजा ने पुलिस को बताया कि आटोडील का कार्य करता है । 05 जुलाई 2022 को वह अपने काम से अपने दुकान जनपद चौक जा रहा था कि खत्री बीज भण्डार बसना के पास पहुंचा था शाम करीब 06.00 बजे बानीपाली निवासी लखन लाल पटेल वहां पर खडा था जिसे वह पुराने पैसे की लेन देन के बारे बोला कि पैसा लग रहे हो उसे कब दोगे बोला तो लखन पटेल पैसा मांगता है कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगा तथा हांथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया है । मारपीट से दाहिने हांथ में दर्द हो रहा है.

घटना को वहां पर खडे प्रींस सलुजा और राकेश अग्रवाल देखे सुने हैं । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें