पटेवा : बावनकेरा से 120 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी श... - CG Sandesh

पटेवा : बावनकेरा से 120 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार.

पटेवा पुलिस को 05 जुलाई 2022 को मुखबीर सूचना मिला कि दो आदमी मो0सा0 प्लेटिना से बिक्री करने वास्ते अवैध शराब परिवहन कर ला रहे है पुलिस स्टाफ बावनकेरा से चौकबेडा की ओर से आ रही मो0सा0 को रोककर चेक करने पर आरोपी रमेश यादव पिता कालू राम यादव उम्र 21 वर्ष एवं रोशन मांझी पिता बागबहरिया उम्र 19 साल साकिनान वार्ड नंबर 06 नयापारा महासमुंद थाना व जिला महासमुंद छ0ग0 के कब्जे से एक भूरे रंग का जूट बैग के अंदर 120 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब कुल 21,600 एमएल कीमती 14,400 रू0 एवं परिवहन में प्रयुक्त मो0सा0 प्लेटिना बिना नंबर कीमती 20,000 रू0 कुल जुमला कीमती 34,400 रू0 को जप्त कर सीलबंद किया गया.

आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें