CG : ट्रेक्टर चलाना सीखने के दौरान बड़ा हादसा, पलटने से दो लो... - CG Sandesh

CG : ट्रेक्टर चलाना सीखने के दौरान बड़ा हादसा, पलटने से दो लोगों की मौत

कोरबा। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना कोरबा जिले के पसान थाना के पास हुआ है। वहीं मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

जानकरी के अनुसार पसान थाना अंतर्गत कदममुड़ा रोड में आलोक प्रजापति के खेत में यह घटना घटित हुआ। बताया जा रहा है कि ग्राम सिर्री निवासी अभिराम सिंह कोर्राम पिता इंद्रसेन सिंह कोर्राम 40 वर्ष कदममुड़ा रोड स्थित आलोक प्रजापति के खेत में ट्रैक्टर से धान बुआई करने गया था।

वहां से वापस लौटते वक्त आलोक प्रजापति के खेत में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि अभिराम, बैकुंठसिंह को ट्रैक्टर सिखा रहा था, तभी यह घटना घटी। घटना में ट्रैक्टर में सवार अभिराम सिंह कोर्राम व बैकुंठ सिंह मरावी की दब जाने से मौत हो गई। स्वरूप सिंह आयाम की सूचना पर पसान पुलिस ने मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत शव स्वजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस अपने स्तर पर जांच पड़ताल कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें