CG : SECL कोयला खदान में बड़ा हादसा, खड़ी ट्रेलर पर गिरा कोयले... - CG Sandesh

CG : SECL कोयला खदान में बड़ा हादसा, खड़ी ट्रेलर पर गिरा कोयले से भरा बंकर, एक कर्मचारी की मौत

कोरबा। जिले में स्थित SECL कोयला खदान में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में यहां काम करने वाले एक कर्मचारी की मौत हो गई है। बताया गया कि कोयला जमा करने वाला बंकर अचानक से नीचे खड़ी ट्रेलर पर आकर गिर गया। इसकी चपेट में वह कर्मचारी भी आ गया था। जो कोयले में ही दब गया। घंटों की मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका है। मामला रजगामार चौकी क्षेत्र का है।

रजगामार क्षेत्र में SECL का अ्ंडर ग्राउंड खदान है। इस खदान में अंदर से कोयले को कन्वेयर बेल्ट के जरिए बाहर भेजा जाता है। बाहर कोयले को बंकर में पहले जमा किया जाता है। इसके बाद इसी बंकर से कोयले को ट्रेलर या ट्रक में लोड किया जाता है। फिर उसे अलग-अलग जगहों पर भेजा जाता है।

मंगलवार को भी यहां सुबह के वक्त यही काम किया जा रहा था। सुबह 11 बजे के आस-पास ट्रेलर चालक गाड़ी खड़ी करके कहीं चला गया था। उस वक्त राधेश्याम साहू बंकर में ही ऊपर काम कर रहा था। कोयले को नीचे ट्रेलर में गिराया जा रहा था। उसी दौरान अचानक बंकर टूटकर सीधे ट्रेलर के ऊपर गिर गया। कर्मचारी भी बंकर के साथ नीचे गिरा और कोयले के अंदर चला गया। फिर वह वहीं फंस गया था।

बीजेपी विधायक ने की मुआवजे की मांग

बताया गया कि घटना के वक्त आस-पास दूसरे कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने इस बात की जानकारी फौरन सीनियर अधिकारियों को दी थी। कर्मचारी को भी निकालने का प्रयास किया गया। फिर करीब घंटों की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर पीएम के लिए भेजा गया है। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ है। इस बात का पता नहीं चल पाया है। खबर लगने पर मौके पर पुलिस की टीम और रामपुर से बीजेपी विधायक ननकीराम कंवर भी पहुंचे थे। ननकीराम कंवर ने कर्मचारी के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें