बसना के ग्राम चनाट में महिलाओं ने नशा मुक्ति के लिए निकाली र... - CG Sandesh

बसना के ग्राम चनाट में महिलाओं ने नशा मुक्ति के लिए निकाली रैली.

बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी के ग्राम चनाट में अवैध शराब के ख़िलाफ महिलाओं का लोगों को जागरूक करना और आन्दोलन जारी है.

रविवार को गाँव के समूह की महिलाओं ने अवैध शराब व नशे के ख़िलाफ एक रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया. इस रैली में लगभग 100 से 120 महिलाएं शामिल रही जो नशा मुक्ति रहे देश हमारा, नारी शक्ति अमर रहे और फूल नहीं चिंगारी हैं, छतीसगढ़ की नारी है के नारे लगाकर गाँव में नशे के खिलाफ जागरूकता करने का प्रयास कर रही हैं.

नशे के खिलाफ निकली इस रैली में पुलिस अथवा आबकारी के कर्मचारी मौजूद रहे. जिन्होंने इस आयोजन में महिलाओं का सहयोग किया.

इसके पहले महिला समूह की इंदुगिरी अपने अन्य सदस्यों के साथ मिलकर गाँव में अवैध शराब के ख़िलाफ मुहीम छेड़ी थी. इन्हें गाँव के कई जगहों से हजारों लीटर अवैध शराब मिला था जिसे नष्टीकरण की कार्यवाही की गई. इसके बाद से लगातार महिला समूह के सदस्यों के सक्रीय रहने से गाँव में अवैध शराब की बंदी हो गई है. कई शराब माफियाओं ने अपने अवैध कारोबार को बंद कर दिया है.


इंदुगिरी अपने महिला समूह की सदस्यों के साथ मिलकर अवैध शराब निर्माण रोकने के लिए प्रतिबद्ध है. इंदुगिरी सहित समूह की महिलाएं चाहती है कि ग्राम चनाट के आसपास और भी कई गाँव में अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है. जहाँ की महिलाओं को जागरूक होकर इसके ख़िलाफ आन्दोलन करना होगा. इसके लिए इंदुगिरी अपने गाँव की महिलाओं के साथ उनका सहयोग करेगी.

इंदुगिरी शराब के दुष्प्रभाव बताते हुए कहती है कि शराब पीन से गाँव के लोगों का स्वास्थ ख़राब होता है और उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ता है. इससे गाँव में अशांति रहती है. और अधिक शराब बनाने की लालच में शराब बनाते समय केमिकल भी मिला दिया जाता है.

रविवार को इसी के चलते महिलाओं ने रैली निकालकर अपने गाँव के ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया. इन्ही महिलाओं के चलते जिस गाँव में 1 माह पूर्व हजारों लीटर शराब बनाया जाता था वहां आज अवैध शराब का कारोबार बंद है. क्षेत्र के सभी गाँव में ऐसे समूह की महिलाओं को जागरूक होना जरुरी है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें