सरायपाली : रास्ता पूछने गये व्यक्ति का 10 हजार नगद समेत मोबाइल लेकर भागे बदमाश
सरायपाली थाना अंतर्गत जोगनीपाली के पास रास्ता पूछने गये व्यक्ति का मोबाइल व पैसे लेकर भागे बदमाश, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
राजेश कुमार भोई ग्राम मुड़पहार थाना बसना में रहता है। 29 जून 2022 को रात्रि करीब 12/30 बजे वह अपने मो0सा0 से उसके बच्चे का तबियत खराब होने के कारण इलाज के लिए 10000रूपये डिक्की में रखकर अपने ससुराल ग्राम सिरबोड़ा जा रहा था । जोगनीपाली के पास पहुंचा था वहीं पर स्कूटी क्र. CG06GS9824 को खड़ी कर तीन लोग बैठे हुये थे वहीं पर वह अपना मोटर सायकल रोककर उन लोगों से कुटेला चौक का रास्ता पूछा रास्ता पूछने पर आगे का चौक है बोले तो वह अपने मोटर सायकल को आगे बढाकर जा रहा था कुछ दूर पहुंचने पर उन लोग उसके पास आकर उसे रोककर उसे धक्का मुक्की किये और उसके गाड़ी के डिक्की में रखे 10000रूपये को व उसके जेब में रखे रेडमी कंपनी का मोबाइल किमती करीबन 4000रूपये को लूटकर भाग गये।
जिसे वह रात्रि होने के कारण अपना ससुराल सिरबोड़ा चले गया और अपनी पत्नी एवं सास ससुर को बताया है। लूट करने वाले तीनो व्यक्ति को देखकर पहचान लेगा। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 34-IPC, 392-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।